Ticker

6/recent/ticker-posts

Bilaspur: स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का 140वां स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ का 140वां स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न


बिलासपुर।

“हरा भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार चलाया जा रहा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान अपने 140वें सप्ताह में बिलासपुर हाईकोर्ट कॉलोनी में आयोजित किया गया।



संरक्षक नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों ने कॉलोनी परिसर, मंदिर परिसर और मुख्य द्वार पर सफाई अभियान चलाया। दीपावली के बाद जगह-जगह फैले पटाखों के अवशेष, रैपर व कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। सफाई के बाद पूरा परिसर स्वच्छ और सुंदर दिखाई दिया।


बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से “जागो और जगाओ, स्वच्छता अपनाओ” तथा “खुले में न शौच करें, न करने दें, न करवाएं” संदेश देकर आम नागरिकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक चंद देशमुख ने अपील की कि जनता समिति की मुहिम से प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता और नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएं।


सदस्य देवशरण दिल्लीवार ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल जी की अपील का असर अब कई जगह देखने को मिल रहा है। सरकारी तंत्र और आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। यह अभियान तभी सफल होगा जब हर व्यक्ति स्वयं आगे आकर इस दिशा में कदम बढ़ाएगा।


इस अभियान में समिति के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक देशमुख, देवशरण दिल्लीवार, तेज कुमार महिलांगे, तिलक केशरिया, सुरेश बाघमारे, प्रकाश दास, प्रहलाद सिन्हा, श्रवण यादव, दिनेश यादव, अजय द्विवेदी, आकाश गुप्ता, घनश्याम साहू, फनेंद्र बिसेन, संतोष घोले, रामकिशोर बघेले सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments