*आकांक्षी ब्लॉक दुर्गूकोदल में प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षुओं का फील्ड स्टडी दौरा*
*ग्राम पंचायत परेकोडो में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का किया मैदानी मूल्यांकन*
*महिला स्व-सहायता समूह, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग पर अधिकारियों ने जानी जमीनी स्थिति*
दुर्गूकोदल।उत्तर बस्तर कांकेर जिले के आकांक्षी ब्लॉक दुर्गूकोदल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत परेकोडो में आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत आए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस एवं अन्य अखिल भारतीय एवं केंद्रीय सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने फील्ड स्टडी एवं अनुसंधान उद्देश्यों हेतु दौरा किया। उनके आगमन पर ग्रामीण अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा स्वागत किया गया।यह दल शासन की विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन, वास्तविक प्रभाव और लाभार्थियों तक पहुँच की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रहा है। फील्ड विजिट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक संरचना, विकास चुनौतियाँ, प्रशासनिक सुगमता, जनभागीदारी एवं सेवा प्रदायन प्रणाली की वास्तविक परिपाटी को समझना है।
इस दल में विभिन्न सेवाओं से प्रशिक्षु अधिकारी सम्मिलित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पीयूष कुमार (IRMS - भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा)आमिर नौशाद (IFS - भारतीय वन सेवा)सुमित चक्रवर्ती (IRS - भारतीय राजस्व सेवा)दिनेश हापुराम बिश्नोई (IAS - भारतीय प्रशासनिक सेवा)प्रीति (IAS – सहायक कलेक्टर प्रशिक्षणाधीन)शामिल थे।इन अधिकारियों ने महिला एवं बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, समूह सदस्यों की आजीविका उन्नयन, आर्थिक सशक्तिकरण, बचत-ऋण व्यवस्था, उत्पादन इकाइयों और विपणन तंत्र को समझा। महिलाओं ने बताया कि समूह गतिविधियों के माध्यम से परिवार की आय में वृद्धि हुई है और सामाजिक भागीदारी भी सुदृढ़ हुई है।स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में उन्होंने टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, शिशु मृत्यु दर में कमी, आंगनबाड़ी सेवाओं की उपलब्धता एवं मातृ स्वास्थ्य निगरानी के लिए किए जा रहे प्रयासों को जाना।शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों की उपस्थिति, शिक्षक गुणवत्ता, सीखने के परिणामों में सुधार एवं ग्रामीण शिक्षा वातावरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।इसके साथ ही ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जल स्तर संरक्षण, कृषि विविधीकरण, जल संसाधन उपयोग, वनाधिकार एवं ग्रामीण रोजगार अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास भवन का निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र परेकोडो गांव लोकल निरीक्षण किया गया इस अवसर पर उपस्थित रहे,जनपद पंचायत दुर्गूकोदल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र बंजारे,बीपीएम नंदिनी दीवान,नीति आयोग आकांक्षी ब्लॉक फेलो (समन्वयक) प्रीति गंजीर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परेकोडो के प्राचार्य जानकी उर्वशा,बीआरसी लतीफ सोम,पर्यवेक्षिका मनीषा कोराम,देवली सिंहा, सहायक अभियंता प्रवीण ठाकुर राजस्व विभाग शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत परेकोडो सरपंच सीता गावड़े, उपसरपंच एवं वार्ड पंच,तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन।फील्ड स्टडी कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


0 Comments