*जनजाति गौरव दिवस पर भाजपा मंडल दुर्गूकोदल में कार्यशाला, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर व्यक्त किया गया श्रद्धाभाव*
*मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन, 11 नवंबर को सभी शक्ति केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम*
दुर्गूकोदल।जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल दुर्गूकोदल द्वारा रेस्ट हाउस सभा भवन में आज एक विशेष कार्यशाला का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। यह कार्यक्रम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री बिदेसिंग कल्लो ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अपने अधिकारों की रक्षा के अमर प्रतीक हैं। उनका संघर्ष जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा एवं आदिवासी समाज की एकता का प्रेरक स्रोत है।”
उन्होंने आगे कहा कि “जनजाति गौरव दिवस हमारे लिए मात्र आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प है। शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही समाज को सशक्त बनाने का आधार है।इसी क्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें नए मतदाताओं का नाम जोड़ना, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा त्रुटियों का सुधार करना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। “यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का सामूहिक कर्तव्य है।कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में 11 नवंबर को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, वंदे मातरम् गायन तथा SIR प्रक्रिया पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री रामचंद्र कल्लो ने किया तथा समापन घोषणा मंडल महामंत्री श्रीमती शकुन्तला नरेटी द्वारा की गई।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थितरघुनाथ मंडावी (मंडल मंत्री), विकाश राजू नायक ( सदस्य), श्रीमती सांतो दुग्गा (पूर्व जनपद अध्यक्ष), सिरो कोमरे (पूर्व जिला अध्यक्ष), धरम मंडावी (किसान मोर्चा अध्यक्ष), युगेश कुलदीप, तुलसी मतलाम (सरपंच), दीपक पूड़ो, बहादुर तुलावी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

0 Comments