Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान: आमाकड़ा संकुल में निःशुल्क कोचिंग का भव्य शुभारंभ*

 *ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान: आमाकड़ा संकुल में निःशुल्क कोचिंग का भव्य शुभारंभ*




दुर्गूकोंदल।ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, संकुल केंद्र आमाकड़ा में 11  नवंबर  को संकुल स्तरीय निःशुल्क कोचिंग का भव्य शुभारंभ किया गया। यह विशेष कोचिंग नवोदय विद्यालय, और प्रयास परीक्षा की तैयारी के लिए समर्पित है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण-शहरी शिक्षा अंतर को पाटना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री पिलम नरेटी रहे, जिन्होंने बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत की। श्री नरेटी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धा, जागरूकता और ईमानदारी ही सफलता की अनिवार्य कुंजी हैं।उन्होंने छात्रों को इन तीन मूल मंत्रों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरपंच श्रीमती चंद्रिका नेताम (आमाकड़ा), सरपंच श्री बलराम टेपरिया (राऊरवाही) और प्रमुख सियान श्री नंदकिशोर नेताम उपस्थित रहे।श्री नंदकिशोर नेताम ने बच्चों को नशा–मुक्त जीवन, अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्व समझाया। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में घटती बालक संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा के प्रति अधिक जागरूकता लाने का आग्रह किया।सरपंच श्री बलराम टेपरिया ने अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और छात्रों को अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस करने की प्रेरणा दी।संकुल प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार अवाड़े ने छात्रों को अमर लक्ष्य और पढ़ाई तुम्हारा दुआरा जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी शिक्षा के अंतर को कम करने, लक्ष्य निर्धारण की महत्ता और इस निःशुल्क कोचिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।प्रारंभिक चरण में कुल 8 प्रतिभाशाली छात्रों को विशेष कोचिंग में स्थान दिया गया है, जिन्हें विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर ,नरेश कोमरा,देवाराम कोठारे,आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments