Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: गोयल ग्रुप की हाहालद्दी लौह अयस्क खदान में हुआ खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आगाज*

 *गोयल ग्रुप की हाहालद्दी लौह अयस्क खदान में हुआ खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आगाज*



दुर्गूकोंदल।गोयल ग्रुप की श्री बजरंग आयरन ओर माइंस में आज MEMC वीक के समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि मंडल ने बजरंग खदान का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल की अगुवाई कर रहे कन्वेनर विजित तभाने नें बजरंग खदान प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे कार्यो की जमकर तारीफ की। निरीक्षण दल द्वारा मेड़ो स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की भी काफी सराहना की। मेड़ो स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। निरीक्षण दल में विजित तभाने के अतिरिक्त अमित तिवारी एवं सुनील माझी शामिल थे। तीनों ही सदस्य गोयल ग्रुप के स्वागत सत्कार एवं कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रवीण सिन्हा से खासा प्रभावित हुए और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। बजरंग माइंस द्वारा इस आयोजन में अंदरूनी इलाके के प्रतिभावान कराटे खिलाड़ी संदीप नेताम को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस आयोजन में बजरंग माइंस के कर्मचारियों एवं कामगारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

0 Comments