*भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो के नेतृत्व में सांसद भोजराज नाग से मिले जनप्रतिनिधि ,भंडारडिग्गी और सुरुगदोह में विकास कार्यों की मांग*
*सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं के लिए सांसद से खनिज न्यास निधि (DMF) से कार्य कराने की मांग*
दुर्गूकोदल।विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारडिग्गी और सुरुगदोह के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग से भेंट की।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा मंडल महामंत्री श्री रामचंद्र कल्लो ने किया।
जनप्रतिनिधियों ने सांसद से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत भंडारडिग्गी और सुरुगदोह में सड़क, पुल-पुलिया, सामुदायिक भवन, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के कार्यों को खनिज न्यास निधि (DMF) तथा अन्य उपलब्ध निधियों से शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र के अनेक गांवों में सड़कें जर्जर हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। बरसात के दौरान पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुँचने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा पेयजल की समस्या और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी भी क्षेत्र के लोगों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है।सांसद भोजराज नाग ने जनप्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएमएफ निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।” सांसद नाग ने अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार कराने और कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंडारडिग्गी की सरपंच, ग्राम पंचायत सुरुगदोह की सरपंच, तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेंद्र नरेटी, नामदेव मरकाम, बहादुर तुलावी, विष्णुराम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में ग्राम विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हमारी कोशिश है कि दुर्गूकोदल क्षेत्र के हर गाँव में बुनियादी सुविधाएँ सुदृढ़ हों और विकास की रफ्तार तेज़ हो।उन्होंने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधि सदैव जनता के बीच रहकर उनके मुद्दे सरकार तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सांसद से मिले आश्वासन को ग्रामीणों के लिए आशा की किरण बताया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने सांसद भोजराज नाग और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में सहयोग देने का का संकल्प लिया गया

0 Comments