पेंशनधारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष पद पर के.के.द्विवेदी का दबदबा क़ायम,लगातार पाँचवी बार चुने गए
दुर्गकोदल/कांकेर । छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा जगदलपुर के अध्यक्ष पद हेतु आयोजित निर्वाचन में एक बार फिर सर्वसम्मति से श्री के.के. द्विवेदी को पाँचवीं बार जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। यह निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 10 नवंबर को संपन्न हुआ।निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री मदनलाल लखनपाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा प्रांतीय उप संरक्षक श्री जगदीश सिंह बामल निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष पद पर श्री द्विवेदी के पुनः निर्वाचित होने पर संघ के सदस्यों में हर्ष का वातावरण रहा। निवर्तमान कार्यकाल में पेंशनधारियों की समस्याओं के निराकरण तथा संगठन विस्तार में उनके सक्रिय प्रयासों को देखते हुए सदस्यों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया।
निर्वाचन कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पेंशनधारी सदस्य उपस्थित हुए।उक्त जानकारी प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री देवराम नाग द्वारा प्रदान की गई।

0 Comments