Ticker

6/recent/ticker-posts

Gariyaband: फरसिया का दुपहिया वाहन चोर चढ़ा मैनपुर पुलिस के हत्थे*

 *फरसिया का दुपहिया वाहन चोर चढ़ा मैनपुर पुलिस के हत्थे*


रिपोर्टर --जयविलास शर्मा 


*किराने की दुकान के बाजू में खड़ी मोटर साइकिल को ले भागा था आरोपी



गरियाबंद --जहां वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गरियाबंद पुलिस अपराध मामले पर लगातार कारवाई कर रही है वहीं गरियाबंद के मैनपुर पुलिस ने एक सप्ताह में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल कर ली है।आवेदक धर्मेन्द्र कुमार मरकाम ने बीते श्र01 नवम्बर को मैनपुर थाने में अपनी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत की थी शिकायत के बाद मैनपुर पुलिस ने अपने सारे सूचना तंत्र को एक्टिव किया वहीं खुद भी पतासाजी में जुट गयी परिणाम ये निकला चोरी के सप्ताह भर के भीतर ही मैनपुर पुलिस ने चोरी के  इस गुत्थी को सुलझा लिया।


*कैसे हुयी थी चोरी,कहां से चोरी की मोटरसाइकिल हुयी बरामद?*


01 नवम्बर को मोटरसाइकिल चोरी को लेकर धर्मेन्द्र कुमार मरकाम ने मैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराया था उसने चोरी वाले रात जब भादूराम किराना के बाजू में अपनी बाईक खड़ी किया था तभी अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के पतासाजी में धमतरी जिला के नगरी  थाना क्षेत्र के फरसिया देवशरण पिता सुखुराम कमार ने चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल को जंगल में छुपाकर रखा था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।


*मैनपुर पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल*


पचपन हजार की बाजारू लागत वाली मोटरसायकिल की चोरी करने वाला 32 वर्षीय देवशरण पर मैनपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत अपराध  पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments