Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बड़ा विवाद!

 लोकेशन बालोद 

संजय कुमार 


राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बड़ा विवाद!

भिलाई में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए बालोद जिले से खिलाड़ी शुभम निषाद का चयन नहीं किए जाने पर सवाल उठने लगे हैं।



दल्ली राजहरा के शुभम कुमार निषाद, पिता चोवा राम निषाद, वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक निवासी, पिछले कई वर्षों से बालोद जिले के बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

शुभम ने 2022 में बालोद जिला एमेच्योर मुक्केबाजी संघ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी नियमित रूप से भाग लिया था और उसका प्रमाण पत्र भी मौजूद है।


लेकिन… आश्चर्यजनक रूप से इस वर्ष बालोद जिला बॉक्सिंग टीम का चयन बिना किसी ट्रायल, टेस्ट या चयन प्रतियोगिता के कर दिया गया।


शुभम निषाद ने आरोप लगाया कि—

बालोद जिला बॉक्सिंग संघ में चल रही मनमानी, राजनीति और पक्षपात के कारण उनका चयन रोका गया।

उन्होंने बताया कि म्यूथाई के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टामिन साहू, एल. संजय (महासचिव, बालोद जिला बॉक्सिंग संघ) तथा अध्यक्ष सोमेश सोरी के दबाव के चलते बॉक्सिंग खेल का जिला में विकास रुक गया है और खिलाड़ियों के साथ भेदभाव हो रहा है।


शुभम ने कहा कि—

“मेरे वजन वर्ग 50–55 किलोग्राम में जिस खिलाड़ी को भेजा गया है, वह पूरी तरह नया खिलाड़ी है। कोई ट्रायल नहीं हुआ, कोई चयन प्रक्रिया नहीं हुई। बेबुनियाद आरोप लगाकर मुझे बाहर कर दिया गया।”


भेदभाव से परेशान होकर शुभम निषाद ने अब इस पूरे मामले की शिकायत

✔ छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री अरुण साव

✔ तथा बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर. राजेंद्र

को लिखित रूप से की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।


शुभम ने कहा कि—

“यदि ईमानदारी से चयन किया जाए तो खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है और वही खिलाड़ी जिले, राज्य और देश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करता है।”

Post a Comment

0 Comments