Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: मुक्तिधाम निर्माण में पारदर्शिता पर सवाल, दो माह बाद भी सूचना बोर्ड नहीं

 विजन टीवी 


बालोद/ दीपक देवांगन 


 मुक्तिधाम निर्माण में पारदर्शिता पर सवाल, दो माह बाद भी सूचना बोर्ड नहीं

पसौद व ढाबाडीह में निर्माण जारी, स्वीकृत राशि और निर्माण एजेंसी की जानकारी ग्रामीणों को नहीं गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पसौद एवं आश्रित ग्राम ढाबाडीह के श्मशान घाट में बीते करीब डेढ़ माह पहले से मुक्तिधाम मे शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य जारी है। लेकिन दोनों निर्माण स्थलों पर अब तक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को निर्माण कार्य की स्वीकृत राशि, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार और कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं।






सार्वजनिक निर्माण, लेकिन जानकारी सार्वजनिक नहीं


ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में पारदर्शिता आवश्यक है। निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाकर कार्य का नाम, स्वीकृत लागत, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार तथा कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा का उल्लेख किया जाना चाहिए। लेकिन दोनों गांवों के श्मशान घाट में निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद सूचना बोर्ड नहीं होने से कार्य की जानकारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं


स्थल चयन को लेकर भी नाराजगी


मुक्तिधाम शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण के स्थल चयन को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों की राय और आवश्यक जानकारी को महत्व दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो


किसकी निगरानी में हो रहा निर्माण


ग्रामीणों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि निर्माण कार्य किस विभाग अथवा एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है, इसकी स्वीकृत लागत कितनी है और निर्माण की जिम्मेदारी किस ठेकेदार को सौंपी गई है। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब दो माह होने के बाद भी इन जानकारियों का सार्वजनिक नहीं होना पारदर्शिता को लेकर चिंता पैदा कर रहा है


ग्रामीणों ने की सूचना बोर्ड लगाने की मांग


ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों से दोनों निर्माण स्थलों पर तत्काल सूचना बोर्ड लगाने, स्वीकृत राशि, निर्माण एजेंसी, ठेकेदार और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी सार्वजनिक करने तथा स्थल चयन से जुड़े सवालों का समाधान करने की मांग की है

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में पारदर्शिता केवल सरकारी दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि निर्माण से जुड़ी जानकारी आम जनता को भी उपलब्ध होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments