लोकेशन बालोद
संजय कुमार
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति ने चलाया जागरूकता अभियान, दिया संदेश– “बर्बादी नहीं, बचत करो– पर्यावरण बचाओ”
बालोद। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा जिले में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने नारे, जागरूकता रैली और जन संवाद के माध्यम से लोगों को पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान “बर्बादी नहीं, बचत करो– प्रकृति को सुरक्षित करो” जैसे नारों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को प्रकृति और पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया।
हर नागरिक आगे आए: नवनीत कुमार हरदेल
समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि—
> “समिति के अभियान से जागरूक होकर हर व्यक्ति अपने क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले, तभी यह मुहिम सफल होगी।”
सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं: वैद्य बिरेंद्र देशमुख
सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य बिरेंद्र कुमार देशमुख ने कहा कि—
> “पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। समिति के अभियान का असर अब कई जगह दिखने लगा है और लोग इस दिशा में गंभीरता से कदम बढ़ा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि समाज, जनप्रतिनिधि और सरकारी तंत्र जब मिलकर काम करेंगे तो पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम मजबूत और प्रभावी परिणाम देगी।
अभियान में शामिल रहे ये लोग
अभियान में नवनीत कुमार हरदेल, रामगोपाल साहू, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, सरोज टहनगुरिया, चितरंजन दुर्गा देशमुख, सुरेंद्र साहू, तोरण लाल देशमुख, हेमेंद्र साहू, भागीरथी सिन्हा, दाऊ लाल बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

0 Comments