भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2025-26अब तक 24.85 करोड़ का भुगतान पूर्ण - कवर्धा दिनांक - 26.12.2025
छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार एवं कवर्धा कलेक्टर के मार्गदर्शन में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत गन्ना किसानों को अब तक कुल 24.85 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा के सतत मार्गदर्शन में कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा पेराई सीजन 2025-26 में आज दिनांक तक 24.85 करोड़ का भुगतान भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफ. आर. पी. 329.05 किसानों को उनके बैंक खाते में जमा कर दिया गया है। इस प्रकार तत्काल राशि प्राप्त होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में हर्ष है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित कवर्धा के प्रबंध संचालक जी.एस. शर्मा ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 105975 मे.टन गन्ने की पेराई कर अब तक 109565 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों के सहयोग और कारखाना प्रबंधन के कुशल संचालन का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य शासन की गन्ना नीति के तहत कारखाने द्वारा गन्ना उत्पादकों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर, उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया जा रहा है।
किसानों के लिए अपील
कारखाना प्रबंधन ने गन्ना किसानों से अपील की गई है कि गन्ना उत्पादक किसान कारखाने में परिपक्व, साफ-सुथरा, बिना अगवा और बिना जड़ वाला गन्ना आपूर्ति करें। इससे रिकव्हरी प्रतिशत में वृद्वि होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। - भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना अन्य उपलब्धियां - - पिछले 02 वर्षों में गन्ना किसानों को 300 करोड़ से अधिक का भुगतान
भोरमदेव शक्कर कारखाना से पिछले 02 सालों में 36000 सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण
भोरमदेव शक्कर कारखाना में 02 ट्रॉली गन्ना कारखाने में देकर कोई भी गन्ना किसान बन सकता है नवीन अंशधारी सदस्य
प्रबंध संचालक
भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना
मर्यादित कवर्धा छत्तीसगढ़

0 Comments