Ticker

6/recent/ticker-posts

BELGAHANA भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेलगहना मंडल की कार्यकारिणी घोषित

 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट

बेलगहना…. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) मोहित जायसवाल तथा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेलगहना मंडल अध्यक्ष रमेश राठौर द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित पदाधिकारियों में भानु प्रताप कश्यप, रामकिशन यादव (बेलगहना), बहोरन प्रजापति एवं संतोष पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शिवकुमार श्रीवास और दुर्गेश पटेल (कोनचरा) को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।



नवनियुक्त महामंत्री दुर्गेश पटेल ने नवीन दायित्व मिलने पर समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा।



वहीं महामंत्री शिवकुमार श्रीवास ने भी अपने नए दायित्व को संगठन का विश्वास बताते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा समाज के हर वर्ग तक भाजपा की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया तथा सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

समस्त कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है:-



Post a Comment

0 Comments