थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल राजनांदगांव की सयुक्त कार्यवाही।
विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे धोखाधडी के आरोपी को थाना बसंतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा शो रूम के हिसाब किताब में 5,50,318/रूपये की धोखाधडी कर फरार था।
आरोपी पुलिस से बचने हेतु अलग-अलग प्रदेश भाग रहा था।
आरोपी को सायबर सेल टीम की मदद से पकडा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायलय पेश कर,जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी - रोशन अहिरवार पिता मनोज कुमार अहिरवार उम्र 24 साल निवासी राजकिशोर नगर अटल आवास म0नं0 13 शीला पार्क के सामने सरकंडा जिला बिलासपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण - इस प्रकार है प्रार्थी द्वारा शिकायत प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनुपम नगर स्टेडियम के सामने क्लब फोक्स मेन्स वियर का शो रूम खोला हूं जिसे चलाने के लिए सेल्समेन रोशन अहिरवार को मैनेजर के पद पर मासिक वेतन पर काम में रखा है। रोशन अहिरवार शो रूम की खरीदी बिक्री एवं स्टाफ की संपूर्ण देखरेख व हिसाब किताब करता है पैसों की लेनदेन बिक्री एवं जमा करने संबंधी संपूर्ण कार्य करता है जो वॉटसअप के माध्यम से प्रार्थी को दुकान की लेनदेन का हिसाब वॉटसअप के माध्यम से देता था वलब फोक्स वियर कंपनी के अधिकृत कर्मचारी के द्वारा राजनांदगांव शो रूम का भौतिक सत्यापन करने पर रोशन अहिरवार के द्वारा 60-70 हजार रूपये नगद, 200 नग मेन्स वियर की सामान टी-शर्ट, शर्ट, पैंट, टाउजर, बेल्ट, रूमाल मोजा कीमती करीबन 4,50,000/- रु० नहीं था तब यह अपने एकाउंट एवं ऑडिट की जांच पडताल किया तो रोशन अहिरवार के द्वारा दिनांक 18.07.2024 के 16,000/-रू0 के जमा राशि पावती में छेडछाड कर 33,300/- रूपये तथा दिनांक 06.08.2024 के जमा पावती स्कम 1597/- रूपये के आगे 1 जोड कर उसे 11597/- रू० बनाकर रकम जमा पावती रसीद की रकम को बढ़ाया है। रोशन अहिरवार इसके फ्रेंचाईजी क्लब फोक्स गेन्स वेयर राजनांदगांव दुकान में 18,000/-रूपये मासिक वेतन पर काम करते हुए दुकान के सामान एवं बिक्री रकम लेकर भाग गया। सेवा में रहते हुए रकम, जमा पावती रसीद में हेराफेरी कर छल पूर्वक 5,50,318/- रूपये का धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 431/24 धारा 318(4),316(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0) एवं पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के दिशा निर्देश पर आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पश्चात निरीक्षक एमन साहू , थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में सायबर सेल राजनांदगांव के मदद से फरार आरोपी रोशन अहिरवार की पूरी जानकारी के आधार पर आरोपी रोशन अहिरवार को बिलासपुर से हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया जो अपना जुर्म करना स्वीकार किया, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि. देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल आरक्षक प्रवीण मेश्राम एवं सायबर सेल हेमत साहू राजनांदगांव की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments