Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: नव विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,

 चिखली पुलिस की कार्यवाही 

नव विवाहिता की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,

पति ,सास और रिश्तेदार ने मिलकर की हत्या,



पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर ने पुलिस चौकी चिखली के साथ दिनांक-26.11.2025 को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेड्री राजनांदगांव से प्राप्त अस्पताली मेमो सूचना पर नवविवाहिता महिला मोनिका रामटेके पता गौरीनगर थाना-चौकी चिखली को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया, मृतिका के परिजनों के कथनों एवं पीएम रिपोर्ट की सुक्ष्मता से जांच करतें हुये अपराध धारा-748/25 धारा-103(1),3(5),238 बी.एन.एस, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मृतिका के पति रवि रामटेके सास प्रमिला रामटेके एवं रिश्तेदार अजय उर्फ करन डोंगरे को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर तीनों आरोपीगणों के द्वारा मृतिका के साथ हमेशा लडाई-झगडा एवं चरित्र शंका को लेकर  हत्या का सुनियोजित प्लान बनाकर दिनांक-26.11.2025 को मृतिका के दोपहर में सोते समय वायर से गला को कसकर दबाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया । 

आरोपी गण:-.1.रवि रामटेके पिता स्व.राजाराम रामटेके उम्र-24 साल  साकिन  गौरीनगर, वार्ड   नं. 13  अचानक नगर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.) 

2. प्रमिला रामटेके पति स्व.राजाराम रामटेके उम्र-46 साल साकिन  गौरीनगर, वार्ड नं. 13 अचानक नगर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.) 

3. अजय डोंगरे उर्फ करन पिता महेन्द्र डोंगरे उम्र-19 साल साकिन  गौरीनगर, वार्ड नं. 13 अचानक नगर पुलिस चौकी चिखली जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) 

     उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर.राज कुमार वर्मा ,म.प्र.आर. माया सिंग गौर, आर0 सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, म.आर.सिन्धु फुले एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments