Ticker

6/recent/ticker-posts

*पीएमजनमन के तहत सड़क निर्माण में अंधेरे का खेल!* *सीमेंट सूखने से पहले ही दरार, लीपापोती से दबाया गया भ्रष्टाचार*

 



Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट....


बिलासपुर/बेलगहना....

काग़ज़ों में चमचमाती और ज़मीन पर दम तोड़ती पीएमजनमन सड़क एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बिलासपुर जिले की बेलगहना तहसील अंतर्गत उपका गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में रात के अंधेरे में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, सीसी रोड का कार्य रात के समय कराया जा रहा था, तभी डालते ही सड़क में दरारें पड़ गईं।दरार की भनक लगते ही सुपरविजन में मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी हरकत में आए और आनन-फानन में सीमेंट का घोल डालकर लीपापोती शुरू कर दी, ताकि घटिया काम पर पर्दा डाला जा सके। हद तो तब हुई ज़ब लीपापोती के बावजूद सी सी कार्य मे दरार पड़ना शुरू हो गया।




पत्रकारों से सवाल, अफसरों की चुप्पी

जब पत्रकारों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से सवाल करना चाहा तो जवाब देने के बजाय सीधे इंजीनियर का नंबर थमा दिया गया। ठेकेदार के कर्मचारियों का यह बर्ताव उनके मनमानी को जाहिर करता है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, काम रुकवाया

घटिया निर्माण देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सरपंच के साथ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण की मांग की। ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर शुरुआत में ही सड़क दरक रही है, तो आगे इसका क्या हाल होगा?

सरकारी योजना या ठेकेदारों की जागीर?

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पीएमजनमन सड़क, जिसका उद्देश्य गांव-गांव को मजबूत सड़कों से जोड़ना है, वही योजना यहां कमीशन और लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख रही है।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल

गौरतलब है कि इससे पहले भी “पीएमजनमन सड़क में खंभा या खंभे में सड़क” जैसे शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई हुई थी। ऐसे में अब एक बार फिर उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को हल्के में नहीं लेगा।

मामले को लेकर सरपंच एवं प्रतिनिधियों के द्वारा कहा गया है की गुणवत्ताहीन निर्माण बर्दास्त नहीं की जाएगी, सड़क उखड़वा कर नए सिरे से बनवाना पड़ेगा। जिला कलेक्टर व उप मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।

     क्या कहते हैं इंजिनियर...

विभागीय इंजिनियर का कहना है एक वक़्त पर एक साथ सभी जगह जाना नहीं हो पाता आपके माध्यम से सूचना मिली है मै मौके पर जाकर देखता हूँ अगर सीसी वर्क मे गड़बड़ी हुई है तो उस पैनल को पुनः सी सी कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments