23 जनवरी को ग्राम- रेंगाकठेरा ( माथलडबरी) में जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी मेला
डोंगरगांव lविकासखंड डोंगरगांव के ग्राम रेंगाकठेरा में 23 जनवरी (शुक्रवार) को जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं मेला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. अनूप चटर्जी जी, उपसंचालक पशुधन विकास विभाग, राजनांदगांव के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग, डोंगरगांव द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने एवं उन्नत नस्ल के पशुओं के विकास के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पशुपालकों को प्रोत्साहित करने हेतु पशुधन विकास विभाग, डोंगरगांव के द्वारा जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पशुपालक विभिन्न श्रेणियों में अपने पशु-पक्षियों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के अंतर्गत दुधारू गाय/भैंस, उन्नत बछिया, स्वस्थ बछड़ा/बछिया, सांड, बैल/भैंसा, मुर्गी, बतख एवं जापानी बटेर, उन्नत बकरा/बकरी तथा उन्नत सूकर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतियोगिताओं में चयनित विजेता पशु-पक्षियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों के करकमलों से संपन्न होगा। पशुधन विकास विभाग, डोंगरगांव द्वारा क्षेत्र के समस्त पशुपालकों एवं ग्रामीणजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पशु प्रदर्शनी मेले को सफल बनाने की अपील की गई है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इक्छुक पशुपालक पशुधन विकास विभाग डोंगरगांव से संपर्क कर सकते हैं ।
छत्तीसगढ़ विजन टीवी
डोंगरगांव से ओमकार साहू की रिपोर्ट

0 Comments