Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: नितिन नवीन जी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गुंडरदेही में उत्साह: आतिशबाजी और रैली निकालकर मनाया जश्न

बालोद 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 20/01/26

 

नितिन नवीन जी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गुंडरदेही में उत्साह: आतिशबाजी और रैली निकालकर मनाया जश्न



 भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता माननीय नितिन नवीन जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुंडरदेही भाजपा कार्यालय से एक विशाल रैली निकाली और धमतरी चौक पर पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और नितिन नवीन जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां मिलने का विश्वास जताया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि नितिन नवीन जी का अनुभव और सांगठनिक कुशलता छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

जश्न में ये रहे शामिल:

इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन,भाजपा नेता अश्वनी यादव, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, पार्षद एवं महामंत्री शैल महोबिया, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, छगन सोनकर, केशव साहू, संतोष नेताम, सेवक महिपाल, कोमल सोनकर, पूजा बिंझेकर, जनपद सदस्य हेमपुष्पा साहू, लालवीर राजपूत, नमन जैन, गगन जैन, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512 

Post a Comment

0 Comments