Ticker

6/recent/ticker-posts

DURGKONDAL: सीईओ सुरेन्द्र बंजारे के कुशल मार्गदर्शन में जनजातीय कलाकारों ने रचा इतिहास

 सीईओ सुरेन्द्र बंजारे के कुशल मार्गदर्शन में जनजातीय कलाकारों ने रचा इतिहास



दुर्गूकोंदल। बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला और पारंपरिक जीवनशैली को सहेजने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर पण्डूम 2026 इस वर्ष दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लिए गौरव और सम्मान लेकर आया। विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पण्डूम 2026 का सफल आयोजन ग्राम पंचायत दमकसा में किया गया, जहां से चयनित प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्गूकोंदल विकासखण्ड को जिले में अग्रणी स्थान दिलाया।

दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिला कांकेर के भीरावाही स्थित गोंडवाना समाज भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम 2026 में दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आयोजन में बस्तर की पारंपरिक लोकसंस्कृति, नृत्य, गीत, नाट्य, वेशभूषा, आभूषण, शिल्प, चित्रकला, पारंपरिक व्यंजन, पेय पदार्थ एवं वन औषधियों का जीवंत और आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला।दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से जनजातीय नृत्य छिंदगांव, जनजातीय गीत चाहचाड़, जनजातीय नाट्य कोड़ेकुर्से, जनजातीय वाद्ययंत्र, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, शिल्प, चित्रकला, पारंपरिक पेय पदार्थ, व्यंजन एवं बस्तर की प्रसिद्ध वन औषधियों के प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया गया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र बंजारे, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.डी. ठाकुर, करारोपण अधिकारी श्री आर.के. किशोरे, प्राचार्य श्री बाबूलाल कोमरे, मंडल संयोजक श्री सोमेश्वर ठाकुर, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर नेताम, तथा जनपद पंचायत से जयविजय ध्रुव एवं लक्ष्मीकांत सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु रवाना किया गया।जिला स्तरीय बस्तर पण्डूम 2026 में दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के प्रतिभागियों ने अपनी कला और परंपराओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच प्रमुख विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। जनजातीय गीत चाहचाड़ में  श्री संतु सलाम श्री रमेश दुग्गा एवं साथी, जनजातीय नाट्य कोड़ेकुर्से में कु. नम्रता एवं साथी, जनजातीय वेशभूषा प्रदर्शन में कु. पूनम मरकाम (डांगरा), जनजातीय आभूषण प्रदर्शन में जनिता मरकाम (भण्डारडिगी) तथा जनजातीय शिल्प प्रदर्शन में श्री ओम प्रकाश (डांगरा) ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।इस प्रकार दुर्गूकोंदल विकासखण्ड ने जिला स्तर पर जनजातीय गीत, नाट्य, वेशभूषा, आभूषण एवं शिल्प प्रदर्शन जैसी पांच विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर जनजातीय संस्कृति की सशक्त पहचान प्रस्तुत की। यह सफलता बस्तर की लोक परंपराओं, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय विकासखण्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र बंजारे को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन, बेहतर योजना और प्रभावी संचालन से विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पण्डूम 2026 का सफल आयोजन संभव हो सका। उनकी नेतृत्व क्षमता के चलते प्रतिभागियों को सही मंच और प्रोत्साहन मिला, जिसका परिणाम जिला स्तर पर शानदार सफलता के रूप में सामने आया।दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष और गर्व की लहर है। लोगों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में राज्य इतिहास ट्रीय स्तर पर भी बस्तर की जनजातीय संस्कृति को पहचान दिलाने की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments