Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: ग्राम पेण्ड्री निवासी प्रार्थी टुकेश के घर अंदर घुसकर गाली गालौज कर डण्डा से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर धमकी देने वाले आरोपीगण के विरूद्ध थाना लालबाग की त्वरित कार्यवाही

 थाना - लालबाग  जिला - राजनांदगांव

ग्राम पेण्ड्री निवासी प्रार्थी टुकेश के घर अंदर घुसकर गाली गालौज कर डण्डा से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर धमकी देने वाले आरोपीगण के विरूद्ध थाना लालबाग की त्वरित कार्यवाही 

आरोपी गण के कब्जे से एक धारदार चाकूनुमा कटारी एवं बांस का डण्डा किया गया जप्त।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में थाना लालबाग में चोरी, मारपीट जैसे अपराध का मामला दर्ज है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।नाम आरोपीगण - 01. देवीलाल साहू पिता रमेश साहू उम्र 21 साल 

02. सुनील मरकाम पिता भारत मरकाम उम्र 28 साल साकिनान अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।  



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। कि ग्राम पेण्ड्री के प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू के मंगेतर को आरोपी देवीलाल साहू द्वारा उनके जन्मदिन पर बधाई दिया था जिस पर आपस में विवाद होकर आपसी समझौता हो गया था। कि दिनांक 01/01/2026 को शाम 07ः00 बजे प्रार्थी घर के बाहर आग ताप रहा था उसी समय आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान व बबलू प्रार्थी के घर आकर पुरानी बातों को लेकर प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू के साथ गाली गलौज कर घर में घुसकर डण्डा से मारपीट कर तथा धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296,115(2),351(2),3(5),333 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को लेते हुए  पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देषन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव आईपीएस वैशाली जैन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगण की पता साजी कर आरोपीगण सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू एवं देवीलाल साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकूनुमा कटारी व बांस का डण्डा को जप्त कर मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गयी। आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया। प्रकरण के अन्य 02 फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।  

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेष कुमार साहू, सउनि अश्वनी यदु, प्र.आर. मोहन चंदेल, आर. कमल किशोर यादव, आर.लेखराम की भुमिका सराहनीय रहा है।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments