थाना बोरतलाव
युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
घटना में चिखली क्षेत्र के 4 युवा भी थे शामिल
आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार ,लोहे का धारदार हथियार तब्बल् एवं 6 नग मोबाइल किया गया बरामद
नाम गिरफ़्तार आरोपी
(1)उदय नेताम पिता स्व गुलाब नेताम उम्र 56 निवासी बुढ़ानछापर थान बोरतालाव
(2) पंकज साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 01 बोरतलाव
(3) योगेश कोर्राम पिता शत्रुहन कोर्राम उम्र 31 साल साकिन मक्काटोला, ओपी चिचोला, थाना छुरिया जिल राजनांदगांव
(4) विकाश गोण्डाने पिता राजेश गोण्डाने उम्र 20 साल साकिन रामनगर ओपी चिखली, थाना कोतवाली
(5) जाफर खान पिता अफजल खान उम्र 34 साल साकिन रामनगर वार्ड नंबर 07 ओपी चिखली, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
(6) बंटी साहू पिता गणेश साहू उम्र 33 साल साकिन गठुला भेडीकला, ओपी चिखली, थाना कोतवाली राजनांदगांव
(7) हर्षित निषाद पिता नोवेन्द्र निषाद उम्र 33 साल साकिन मुदलियार, कालोनी स्टेशन पारा ओपी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव
जप्त सामग्री : घटना में प्रयुक्त एक वैगनआर कार,लोहे का धारदार हथियार तब्बल्, मोबाइल 6 नग
विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25/1/26 को ग्राम बोरतलाब वार्षिक मड़ाई का आयोजन किया गया था आयोजन समिति के द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दौरान ग्राम बुढ़ानछपर का उदय नेताम अपने पुत्र के साथ मंच पर चढ़कर हुल्लड़ करने लगा जिस बात को लेकर आवेदन समिति के सदस्यों द्वारा मनाही की गई जिसे लेकर उदय नेताम एवं मनीष नेताम के द्वारा विवाद किया गया स्थानीय लोगों द्वारा समझाइश और बीच बचाव करने पर वह वहां से चला गया एवं कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों पंकज साहू योगेश कोर्राम एवं चिखली से आए युवक बंटी साहू, जफर खान ,विकास गोंडाने, हर्षित निषाद के साथ सभी एक राय होकर आयोजन समिति के सदस्य बशीर मोहम्मद को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पेट में वार किया गया इससे बशीर मोहम्मद को चोट आई घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकित शर्मा अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में आरोपियों के उपर त्वरित कार्यवाही करने दिशानिर्देश प्राप्त होने पर तत्काल टीम बनाकर थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में रवाना किया गया आरोपी पंकज साहू, योगेश कोर्राम, विकास गोंडाने, जफर खान, बंटी साहू हर्षित निषाद एवं उदय नेताम से घटना में प्रयुक्त कार ,धारदार हथियार मोबाइल जप्त किया गया एवं आरोपियों के खिलाफ धारा सदर के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने एवं पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
इस कार्यवाही में टीम थाना बोरतलाव का सराहनीय योगदान रहा
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments