Ticker

6/recent/ticker-posts

DONGARGAON: रेंगाकठेरा में जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी व पशु मेला का सफल आयोजन

 रेंगाकठेरा में जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी व पशु मेला का सफल आयोजन



डोंगरगांव। ग्राम रेंगाकठेरा (माथलडबरी) में 23 जनवरी, शुक्रवार को जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं पशु मेला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम पशुधन विकास विभाग द्वारा उपसंचालक डॉ. अनूप चटर्जी के निर्देशन में तथा डॉ. महेश केसरिया के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ।

एक दिवसीय पशु मेला कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से आए बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। पशुपालकों ने अपने-अपने पशुओं के साथ प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती जागृति यदु, सभापति कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत राजनांदगांव उपस्थित रहीं। अध्यक्षता श्रीमती रंजीता कपिल पडोती, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री मनीष कुमार साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं श्रीमती जया साहू, सभापति कृषि स्थायी समिति डोंगरगांव मौजूद रहीं। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती दीपक बाई पटेल, श्रीमती क्रांति बाई चंद्रवंशी, श्रीमती हरिला बाई साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती मधु यदु, ग्राम पटेल श्री ओमेश यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. अनूप चटर्जी, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. एम.के. देशलहरे, डॉ. महेश केसरिया, डॉ. शिरीष साव, डॉ. आदित्य चंद्राकर एवं डॉ. मीनाक्षी सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपसंचालक डॉ. अनूप चटर्जी ने बताया कि पशु प्रदर्शनी एवं मेले का मुख्य उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार तथा चारा विकास के प्रति पशुपालकों को जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम रेंगाकठेरा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय कैलेंडर का विमोचन किया गया। विभिन्न प्रजाति, नस्ल, आयु वर्ग एवं उपयोगिता आधारित पशु-पक्षी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंचे राउत चरवाहा, PAIW एवं गोसेवकों को गमछा एवं विभागीय कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया। वहीं पैरा यूरिया उपचार का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बी.डी. साहू, राकेश मेश्राम, एम.आर. माहला, के.के. चंद्रवंशी, गंभीर साहू, विजय कुर्रे, द्वारिका साहू, नितिन निषाद, राजेश साहू, रूपधर धनकर, ढाल सिंह चंद्रवंशी, संतोष यादव, धर्मेश आठनगर, गेंदलाल साहू एवं मनीष पटेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments