Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम कमरौद में जय बजरंगबली मंदिर समिति एवं ग्राम भेंगारी में आदिवासी समाज एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित "महाशिवरात्रि मेला महोत्सव" कार्यक्रम

 बालोद 

लोकेशन -कमरौद

तारीख 14/02/26

 गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम कमरौद में जय बजरंगबली मंदिर समिति एवं ग्राम भेंगारी में आदिवासी समाज एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित "महाशिवरात्रि मेला महोत्सव" कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ जी भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।*







माननीय विधायक जी ने कहा कि महाशिवरात्रि हिंदू समाज का अत्यंत पवित्र एवं श्रद्धा पर्व है जिससे पूरे देश में आस्था और धार्मिक भाव के साथ मनाया जाता है इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। विधायक जी ने कहा कि जिस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ उसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है यह दिन भक्तों के लिए उत्सव और भक्ति का सबसे बड़ा दिन होता है। मेला और त्योहार हमारी आस्था व संस्कृति के प्रतीक है जिन्हें संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी आयोजक समिति के सदस्यों एवं ग्राम वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।



इस अवसर पर श्रीमती मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, जीवन बंदे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा,सागर साहू, श्रीमती रूपौतीन रमेश साहू जी सरपंच, नारायण सिंह देशमुख, सुंदरलाल देवदास जी सरपंच, प्रेमानंद साहू , खिलानंद पटेल पूर्व सरपंच, अग्रसेन ठाकुर , भागवत राम तारम, परदेसी राम नायक सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments