Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुडिया में ध्रुव गोंड़ समाज,चौरेल मां गौरैय्या धाम में छत्तीसगढ़ झेरिया गाड़ा देवदास समाज एवं ग्राम चारभाठा जोगीमठ जन सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित "महाशिवरात्रि महोत्सव"

 बालोद 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 15/02/26

 गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुडिया में ध्रुव गोंड़ समाज,चौरेल मां गौरैय्या धाम में छत्तीसगढ़ झेरिया गाड़ा देवदास समाज एवं ग्राम चारभाठा जोगीमठ जन सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित "महाशिवरात्रि महोत्सव" में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी व धर्मपत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद जी शामिल होकर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।*















इस दौरान ग्राम सनौद में पचगइंहा निषाद समाज लिमोरा एवं ग्रामीण निषाद समाज सनौद द्वारा आयोजित निषाद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने कहा कि आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन भक्ति, संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम रहा। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।यह दिव्य आयोजन आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है।महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।


रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments