Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी पर राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 मामले में कुल 29 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जप्त।

 राजनांदगांव(छ ग)

अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी पर राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 मामले में कुल 29 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित शराब जप्त। 

साइबर सेल के साथ थाना बागनदी एवं थाना डोंगरगढ़ की संयुक्त कार्यवाही।

अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर राजनांदगांव पुलिस का सख्त अभियान जारी थाना बागनदी व थाना डोंगरगढ़ क्षेत्रों में अवैध शराब जप्त। 

छत्तीसगढ़ में ब्रिकी हेतु परिवहन करते हुये थाना बागनदी व थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा कुल अंग्रेजी शराब 29 पेटी (260.8 बल्क लीटर) कीमती 3,02,610/-रूपये जप्त।

दो प्रकरणों में 06 आरोपी गिरफ्तार एवं घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहन जप्त कुल कीमती 18 लाख रूपये। 

आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।





पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव (साइबर)  अलेक्जेंडर किरो एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों एवं कोचियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 17.02.2026 को साइबर सेल व थाना बागनदी संयुक्त टीम द्वारा बागनदी चौक के पास Hyundai i 20 कार में परिवहन करते 02 आरोपियों के कब्जे से 228 बल्क लीटर (कीमत ₹2,82,630/-) एवं थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के देवकट्टा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर परिवहन करते हुये काले रंग की स्कॉर्पियों वाहन में 04 आरोपियों के कब्जे से 32.04 बल्क लीटर (कीमती ₹19,980/-) जप्त की गई।

इस प्रकार उपरोक्त प्रकरणों में कुल 06 आरोपियों के कब्जे से दो चारपहिया वाहनों में कुल अंग्रेजी शराब 29 पेटी (260.8 बल्क लीटर) कीमती 3,02,610/-रूपये जप्त की गई।

प्रकरणः- (01) थाना बागनदी

अपराध क्रमांक 06/26 धारा की धारा 34(2) एवं 36 आबकारी एक्ट

जप्त अवैध  मात्रा - मध्यप्रदेश निर्मित 25 पेटी शराब कुल 228 बल्क लीटर (कीमत ₹2,82,630/-)

मैकडॉवल नंबर-01 (05 पेटी)

रॉयल स्टैग (05 पेटी)

ब्लेंडर प्राइड (05 पेटी)

ब्लैक एंड व्हाइट (01 पेटी)

गोवा अंग्रेजी शराब (06 पेटी)

किंगफिशर बीयर (02 पेटी) एवं बडवाइजर बीयर (01 पेटी)

जप्त वाहन - एक सफेद रंग की Hyundai i 20 कार (क्रमांकCG 04 PV 8379)

शराब की कुल कीमतरू ₹ 2,82,630/-

गिरफ्तार आरोपीः- (01) तोषण ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 20, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

(02) अनुराग सिंह राजपूत, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 20, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर

प्रकरणः- (02) थाना डोंगरगढ़

अपराध क्रमांक 87/26 धारा की धारा 34(2) एवं 36 आबकारी एक्ट 3 (5) बीएनएस

जप्त अवैध  मात्रा - मध्यप्रदेश निर्मित 04 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कुल 32.04 बल्क लीटर कीमती 19,980/-रूपये

जप्त वाहन - एक काले रंग की स्कॉर्पियों वाहन (क्रमांक CG 08 BA 8996)

शराब की कुल कीमत 19,980/- रूपये

गिरफ्तार आरोपीः- (01) प्रहलाद निर्मलकर (22 वर्ष), ग्राम सलोनी, थाना डोंगरगढ़

(02) नोहर वर्मा (24 वर्ष), ग्राम अन्या नवागांव, मोहरा चौकी

(03) लाकेश कंवर (21 वर्ष), ग्राम पिपरिया, थाना डोंगरगढ़

(04) दामेंद्र कुमार साहू (19 वर्ष), ग्राम नागतराय, थाना डोंगरगढ़

उपरोक्त प्रकरणों में शराब तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है। जल्द ही कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments