मारपीट से वृद्ध की मौत के मामले में SDM समेत चार आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता:- अरविंद कुमार बेक
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के थाना कोरंधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसपुर जंगल में हुई मारपीट से एक वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कुसमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक03/2026 के तहत धारा 103 (1), 115 (2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 की देर शाम सचना मिली कि ग्राम हंसपर जंगल में तीन अपने तीन अन्य साथियों के साथ अवैध बॉक्साइट उत्खनन पर कार्रवाई के लिए ग्राम हंसपुर जंगल पहुंचे थे। आरोप है कि अवैध उत्खनन का आरोप लगाकर तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की गई, जिससे राम उर्फ रामनरेश (उम्र 62 वर्ष), पिता रेगहा, निवासी ग्राम हंसपुर, थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज
की मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार आरोपी
एसडीएम कुसमी करूण डहरिया विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह मंजीत कमार यादव

0 Comments