थाना – डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव, (छ ग)
अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई
अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वाले शराब कोचियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्रवाई
शराब तस्करी हेतु उपयोग में लाया गया 01 दोपहिया वाहन, कीमती ₹10,000/- जप्त
30 नग शोले मसाला शराब, कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर, कीमती ₹3,000/- एवं
10 नग शोले प्लेन शराब, कुल मात्रा 1.800 बल्क लीटर, कीमती ₹800/- जप्त
डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
01. पवन ठाकुर, पिता – संपत ठाकुर
उम्र – 24 वर्ष
निवासी – ग्राम भरीटोला, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिसके पालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल द्वारा अपने डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री में लिप्त शराब कोचियों/तस्करों पर सतत निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमार, चाकूबाज एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 01.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरीटोला का पवन ठाकुर कच्ची शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब एकत्र कर अवैध बिक्री हेतु अपनी मोटर साइकिल में शराब ले जा रहा है। सूचना पर लेडिजॉब पुलिया के पास रेड कार्रवाई की गई।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी पवन ठाकुर, पिता – संपत ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भरीटोला, जिला राजनांदगांव से
30 नग शोले मसाला शराब (5.400 बल्क लीटर) कीमत ₹3,000/-
10 नग शोले प्लेन शराब (1.800 बल्क लीटर) कीमत ₹800/-
कुल शराब मात्रा 7.200 बल्क लीटर, कुल कीमत ₹3,800/-
कावासाकी बजाज मोटर साइकिल क्रमांक CG-08-ZE-4541, कीमत ₹10,000/-
कुल जप्ती कीमत ₹13,800/- जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक अरुण मनहर एवं ओमप्रकाश साहू का सराहनीय योगदान रहा।
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments