Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: राइस मिल में रात के समय शराब के नशे में घुसकर विवाद करने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस चौकी चिचोला द्वारा कार्रवाई की गई।

 राइस मिल में रात के समय शराब के नशे में घुसकर विवाद करने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस चौकी चिचोला द्वारा कार्रवाई की गई।

 तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

अनावेदकगण द्वारा एक राय होकर आवेदक को देख लेने की धमकी दी गई थी, जिससे विवाद एवं शांति भंग की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना थी।

 क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस चौकी चिचोला द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

 भविष्य में भी कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



           आवेदक संतोष नायक पिता ईश्वर लाल नायक निवासी ग्राम महाराजपुर ने लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 29.09.2026 को अनावेदक (1) कमलेश कुमार कंवर पिता नरसिंग कंवर उम्र 23 वर्ष (2) वैभव कंवर पिता दिलीप कंवर उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम महाराजपुर पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (3) दुर्गेश कंवर पिता सम्पत लाल कंवर उम्र 23 वर्ष  निवासी ग्राम पथराटोला थाना गैंदाटोला जिला राजनांदगांव के द्वारा शराब के नशे में गुरूदेव राइस मिल ग्राम  महाराजपुर पुलिस चौकी चिचोला में घुस कर वाद विवाद करने लगा जिससे आवेदक द्वारा समझाने का काफी प्रयास किया गया जो पुलिस को बुलाये हो कहकर देख लेने का धमकी दे रहा था जिसे संज्ञेय अपराध घटित करने की संभावना पर गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मुकेशवर ध्रुव,सउनि बिरेंद्र नाविक, प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा, आरक्षक 1800,91,1342 सराहनीय योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments