Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: ग्राम पेण्ड्री निवासी प्रार्थी टुकेश के घर अंदर घुसकर गाली गालौज कर देकर डण्डा से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर धमकी देने वाले फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 थाना - लालबाग  जिला - राजनांदगांव (छ ग)

ग्राम पेण्ड्री निवासी प्रार्थी टुकेश के घर अंदर घुसकर गाली गालौज कर देकर डण्डा से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर धमकी देने वाले फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

फरार आरोपी के विरूद्ध पूर्व में थाना लालबाग में मारपीट, सटटा एवं एनडीपीएस जैसे अपराध का मामला है दर्ज ।

पूर्व में भी 03 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

नाम आरोपी - कमरान मुगल पिता ईजराईल मुगल उम्र 27 साल निवासी अटल आवास पंेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। ग्राम पेण्ड्री के प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू के मंगेतर को आरोपी देवीलाल साहू द्वारा उनके जन्मदिन पर बधाई दिया था जिस पर आपस में विवाद होकर आपसी समझौता हो गया था कि दिनांक 01/01/2026 को शाम 07ः00 बजे प्रार्थी घर के बाहर आग ताप रहा था उसी समय आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान व बबलू प्रार्र्थी  के घर आकर पुरानी बातों को लेकर प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू के साथ गाली गलौज कर घर में घुसकर डण्डा से मारपीट कर तथा धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296,115(2),351(2),3(5),333 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देषन एवं अति. पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव आईपीएस श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़कर आरोपीगण सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू एवं देवीलाल साहू को दिनांक 02.01.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण के अन्य 01 आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जिसकी पता तलाश किया जा रहा था। मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपी कमरान मुगल पिता इजराईल मुगल का लोकेशन कुर्सीपार जिला दुर्ग में पाये जाने से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो जुर्ग करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 19.02.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया। आरोपी कमरान मुगल के विरूद्ध थाना लालबाग में एनडीपीएस, मारपीट व जुआ एक्ट का अपराध पूर्व से दर्ज है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेष कुमार साहू, सउनि अश्वनी यदु, आर. राकेश ध्रुव की भुमिका सराहनीय रहा है।

Post a Comment

0 Comments