Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: आयरन ओर से भरे ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल

 ब्रेकिंग न्यूज़

बालोद 

लोकेशन -अर्जुंदा 

तारीख 19/02/26

छत्तीसगढ़ बालोद जिला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का पूरा मामला

आयरन ओर से भरे ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत एक घायल

,,, दोनो गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम बोड़ेना निवासी 




आज गुरुवार को गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम बोड़ेना निवासी लोमेश साहू 42 वर्ष  तथा बलराम साहू 55 वर्ष दोनों मोहदी पाठ की तरफ से अपने घर बोड़ेना मोटर सायकल से जा रहे थे। तभी आयरन से भरी लाइन गाड़ी जो दुर्ग की तरफ जा रही थी, कि बघेली और भरदा कला के बीच जहां पर एक किलो मीटर मोहदीपाठ  लिखा हुआ है वहां बाइक लाइन गाड़ी से जा टकराई। इससे घटनास्थल पर ही एक  की मौत हो गईं। वही बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए गुण्डरदेही भेज दिया गया तथा गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को संजीवनी के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जाता है कि दोनों नशे की हालत में थे। जानकारी के मुताबिक बलराम साहू तथा लोमेश साहू मोहदी पाठ की शराब दुकान से शराब पी करके अपने गांव की तरफ आ रहे थे तभी अनियंत्रित होकर  लाइन गाड़ी के पीछे भाग से टकरा गए। मौके पर ही लोमेश साहू 42 वर्ष की मौत हो गई तथा दूसरा बलराम साहू (बलि) 55 वर्ष की हालत खराब होने पर हॉस्पिटल ले पहुंचाया गया। गाड़ी नंबर सी जी 10 बी यू 9658 को पुलिस ने जब्त कर लिया है।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments