पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
दिनांक: 21.02.2026
पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही – ग्रामीण क्षेत्र में गांजा परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में पुलिस चौकी सुरगी द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 20.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकेश वर्मा निवासी कोहका (भिलाई) अपने स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम भर्रेगांव से सुरगी की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चौकी के बाहर एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी लेने पर डिग्गी में पीले-हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध गांजा रखा हुआ पाया गया।
आरोपी के कब्जे से कुल 1.86 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 10,000/- रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा 3G क्रमांक CG07AZ 3065 (कीमत लगभग 30,000/- रुपये) जप्त की गई। मामले में शून्य पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना बसंतपुर में असल अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
आरोपी का विवरण:
मुकेश वर्मा पिता स्व. विष्णु वर्मा उम्र 30 वर्ष, निवासी हनुमान चौक, वार्ड नं. 9, आर्य नगर कोहका, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ.ग.)
पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उल्लेखनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि. डोमार सिंह कंवर तथा आरक्षक चमन साहू, सुनील नवरत्न, संतोष देशमुख, कोमल साहू, डोमेंद्र साहू, डिलेश मंडावी एवं महिला आरक्षक मीना साहू की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments