Ticker

6/recent/ticker-posts

*BELGAHNA...नगपुरा में सीएम विष्णुदेव साय का जन्मदिन सेवा और सम्मान के साथ मनाया*

 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....


बेलगहना....भाजपा मंडल बेलगहना द्वारा नगपुरा पंचायत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर किसानों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को श्रीफल, प्रमाण पत्र और गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल दास मानिकपुरी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।


इस अवसर पर राजकुमार पैकरा, बिरहुल सिंह पैकरा, मोतीलाल पोर्ते, जयकुमार पैकरा, पंचराम भानु, लाला, कौशल यादव, शेखर, महेश श्याम, मिलन पटेल, मुकेश दास सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं समूह की महिलाएं संतोषी श्रीवास, लक्ष्मी, प्रमिला पोर्ते सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

अंत में सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments