Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट...
बेलगहना। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से VB-GRAM-G (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन) बिल 2025 के संबंध में भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना द्वारा सामुदायिक भवन डोंगरीपारा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने VB-GRAM-G बिल 2025 की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके अंतर्गत पारंपरिक रोजगार के साथ-साथ आजीविका के संसाधनों—जैसे पशुपालन, लघु उद्योग, हस्तशिल्प, कृषि आधारित कार्य और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों—को भी रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे गांवों में स्थायी आय के स्रोत विकसित हो सकें। विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और विपणन सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की योजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में यह भी बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार के तहत मिलने वाले 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे ग्रामीण विकास और पलायन रोकने की दिशा में अभूतपूर्व पहल बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से गांवों में स्थानीय स्तर पर काम के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा।
कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहितलाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कौशिक, जिला कार्यालय मंत्री महराज सिंह नायक, कोटा बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बेलगहना रामेश्वर राजपूत, कोटा मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, महामंत्री प्रदीप कश्यप, किसान मोर्चा जिला मंत्री रूद्र अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरलीधर चांडक, बलदाऊ प्रसाद दुबे, नरेश प्रधान, गुरुबचन सिंह, प्रेमलाल यादव, महामंत्री चंद्रदीप साहू, भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष शिवमान खुसरो, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोनसिंह ध्रुव, गणेश गुप्ता, गणेश राव, सोम साहू, मोनू प्रजापति, भूपेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश पटेल, योगेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे VB-GRAM-G मिशन की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।



0 Comments