Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट....
बेलगहना क्षेत्र के शक्तिबहरा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान इन दिनों चोरों के निशाने पर है। चोरों की ऐसी दुस्साहस भरी हरकत सामने आई है कि दिनदहाड़े चोरी कर फरार होने के बाद भी उनके हौसले कम नहीं हुए, बल्कि चार दिनों के भीतर दोबारा वार कर डाला। मिली जानकारी के अनुसार
घटना 11 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे की है, जब दुकान संचालक सतीश गुप्ता को चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि राशन दुकान से चने के पैकेट गायब हैं। इसी दौरान एक युवक चोरी किए गए चनों के साथ रंगे हाथों पकड़ा भी गया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया। संचालक ने तत्काल बेलगहना पुलिस चौकी को लिखित सूचना दे दी, पर कार्रवाई अब तक ठंडे बस्ते में है।
हैरानी की बात यह है कि पहली घटना के चार दिन भी नहीं बीते थे कि चोरों ने फिर से दुकान को निशाना बना लिया। इस बार चने के पैकेट और लॉट को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की केबल तार भी उड़ा दी गई। इतना ही नहीं, पानी के पंप को चोरी करने की कोशिश की गई और राशन दुकान के शटर को उखाड़ने तक का प्रयास किया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।
दिनदहाड़े हो रही वारदातों ने चोरों के बुलंद हौसलों की कहानी बयान कर दी है। देखने वाली बात यह है की खबर के बाद मामले को लेकर क्या कार्यवाही होती है लोगों के अंदर चोरी का खौफ कम होता है अथवा चोर यूँ ही घूमता रहेगा।



0 Comments