Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....
बेलगहना...छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत विद्युत् विभाग बेलगहना द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना एवं नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण व विद्युत् सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
जिसमें उपभोक्ताओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए किया गया, वहीं पी एम सूर्यघर योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव साझा किये।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत् विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को विद्युत् से जुड़ी योजनाओं, सुरक्षा उपायों तथा ऊर्जा की बचत के महत्व की जानकारी दी। साथ ही निर्बाध विद्युत् आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा पर चर्चा की वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण राजेश कश्यप ने कहा कि बीते 25 वर्षों में राज्य ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें विद्युत् व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण राजेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष मनोहर राज, जनपद सभापति उर्मिला प्रधान, विधयाक प्रतिनिधि शिवदत्त पाण्डेय,जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन साहू, सरपंच तुलसीराम खुसरो, वीरेंद्र बहादुर सिंह, युवा पत्रकार राम प्रताप सिंह उपस्थित रहे साथ ही कार्यक्रम मे विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री अरुण कुमार साहू, रतनपुर विद्युत् विभाग के सहायक यंत्री राजेंद्र जगत, सुनीलकुमार विश्वकर्मा विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव को उत्साह और गौरव के साथ मनाते हुए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




0 Comments