Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुन्देरा में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ समाज परिक्षेत्र (मुडा़) गुंडरदेही द्वारा आयोजित " वार्षिक अधिवेशन 2026 " कार्यक्रम

 बालोद 

लोकेशन -गुण्डरदेही 

तारीख 22/03/26

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुन्देरा में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ समाज परिक्षेत्र (मुडा़) गुंडरदेही द्वारा आयोजित " वार्षिक अधिवेशन  2026 " कार्यक्रम में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।*






इस दौरान आदिवासी भवन का भूमि पूजन किया गया।


इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि आदिवासी समाज इस धरती पर बसने वाला सबसे पुराना समाज है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। यह समाज अपने धर्म संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। वास्तव में समाज तभी जागरूक और आत्मनिर्भर होगा जब वह खुद के सद्प्रयासों और कोशिशों से अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरा करने के काबिल बने और अन्य समाज के लिए भी उदाहरण बनें।आदिवासी समाज का वार्षिक अधिवेशन सामाजिक समरसता, अपनी अनूठी संस्कृति, पारंपरिक विरासत के संरक्षण और अधिकारों (जल-जंगल-जमीन) की सुरक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। ये अधिवेशन छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में जनजातीय गौरव, एकता और समाज के उत्थान के उद्देश्य से सामाजिक समरसता बढ़ाना, पुरानी परंपराओं को बचाना, और समाज के युवाओं को सशक्त बनाना के लिए आयोजित किया जाता है।यह आयोजन न केवल अपनी संस्कृति का खुशी मनाते हैं, बल्कि समाज को एकजुट रखने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर प्रेमलाल कुंजाम जी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा बालोद, भोजराज साहू जी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, श्रीमती वंदना हिरवानी जी जनपद सदस्य, श्रीमती प्रीति ग्वालियर की सरपंच, गोकुल प्रसाद जी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,समाजीक पदाधिकारी व समाजिक जन एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments