तेज रफ्तार कार ने दो स्थानीय पैदल चलने वालों को रौंदा, एक की मौत.!
संवाददाता :- अरविंद कुमार बेक
होली पर सामरी गोपातु में दर्दनाक हादसाः
होली के दिन सामरी गोपातु मेन रोड पर शाम करीब 7:25 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात कार वाहन ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल संबंधित थाना सामरी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सामरी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। होली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

0 Comments