Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: अवैध शराब बिक्री/परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

 अवैध शराब बिक्री/परिवहन पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते 01 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी से 09 बल्क लीटर देशी शराब (कीमती ₹4500/-) एवं एक एक्टिवा वाहन जप्त।

आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने हेतु पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।

गिरफ्तार आरोपी – राधेश्याम निषाद, पिता मोहन निषाद, उम्र 36 वर्ष, निवासी बुधवारीपारा वार्ड क्रमांक 14, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)



                           पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने, शराब कोचियों/तस्करों पर नजर रखने तथा असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, सटोरियों, पाकेटमार एवं अन्य गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 इसी क्रम में दिनांक 17-03-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब रखकर डोंगरगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम अछोली नाला पुलिया के पास नाकाबंदी कर संदेही को रोका गया। जांच के दौरान आरोपी राधेश्याम निषाद के कब्जे से 50 पौवा देशी शराब (कुल मात्रा 09 बल्क लीटर) एवं एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 08 U 2615 बरामद किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹24,500/- 

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खुटे, प्रधान आरक्षक चित्रेश गात्रे एवं आरक्षक युगेंद्र देशमुख का सराहनीय योगदान रहा।

 थाना डोंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं नाकाबंदी की कार्यवाही कर होटल/ढाबों की जांच की जा रही है तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments