जिला राजनांदगांव (छ0ग0 )
थाना बसंतपुर क्षेत्र के चौखडियापारा में सूनसान मकान में हुए चोरी का खुलासा
सायबर थाना राजनांदगांव एवं थाना बसंतपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपियों द्वारा सूने मकान का ताला तोडकर सोने के आभूषणों की, की गई थी चोरी।
सभी आरोपियों के कब्जे से 01 नग सोने का हार, 01 नग सोने का झुमका , 01 नग सोने का मंगलसूत्र कुल कीमती 5,72,604/- रूपये को पुलिस ने किया बरामद।
आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे पेश किया जावेगा।
आरोपी शंकर उर्फ बण्ठा आदतन बदमाश व चोर प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व थाना बसंतपुर में मारपीट एवं नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज है।
नाम आरोपीः- 01. शंकर रजक उर्फ बन्ठा पिता बसंत रजक उम्र 26 साल निवासी बासपाई
पारा पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव।
02. निखिल ढीमर उर्फ निक्कु पिता जीतु ढीमर उम्र 20 साल निवासी ढीमर
पारा रानीसागर के पास थाना बसंतपुर राजनांदगांव
03. आलोक भोजपुरी पिता अनिल भोजपुरी उम्र 21 साल निवासी इंदिरानगर
थाना बसंतपुर राजनांदगांव।
04. सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू पिता स्व0 बेदराम ढीमर उम्र 54 साल निवासी
बासपाई पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव।
मामले का संक्षिप्त विवरणः- प्रार्थी वतन सिंग राजपूत निवासी नंदई चौक राजनांदगांव द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.26 को वह अपने घर मे ताला लगाकर परिवार सहित मोहला गए हुए थे उसी दौरान घर के कमरे में आलमारी में रखे हुए सोने के आभूषण, मोबाईल और अन्य समान को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया है रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 110/26 कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के पर्यवेक्षण में थाना बसंतपुर प्रभारी एमन साहू एवं साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 01. शंकर रजक उर्फ बन्ठा पिता बसंत रजक उम्र 26 साल निवासी बासपाई पारा पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव 02. निखिल ढीमर उर्फ निक्कु पिता जीतु ढीमर उम्र 20 साल निवासी ढीमर पारा रानीसागर के पास थाना बसंतपुर राजनांदगांव 03. आलोक भोजपुरी पिता अनिल भोजपुरी उम्र 21 साल निवासी इंदिरानगर थाना बसंतपुर राजनांदगांव 04. सुरेश ढीमर उर्फ सुरजू पिता स्व0 बेदराम ढीमर उम्र 54 साल निवासी बासपाई पारा थाना बसंतपुर राजनांदगांव को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया।
आरोपी शंकर उर्फ बण्ठा रजक से 01 नग सोने का हार वजनी 14 ग्राम कीमती 1,57,500/रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड , आरोपी निखिल ढीमर से 01 नग सोने का झुमका वजनी 7.950 ग्राम कीमती 89,436/रूपये तथा आरोपी सुरेश कुमार ढीमर से 01 नग सोने का मंगलसूत्र वजनी 28.950 ग्राम कीमती 5,72,604/रूपये जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार थाना बसंतपुर से उप निरीक्षक देवादास भारती, म0प्र0आर0 मेनका साहू, प्र0आर0 दीपक जायसवाल आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, अतहर अली एवं सायबर थाना से प्र0आर0 बसंत राव, आर0 प्रख्यात जैन, अमित सोनी, मनोज खंूटे, अविनश झा, हरिश ठाकुर, जोगेश राठौर, पूनेश्वर साहू, हेमंत साहू एवं आदित्य की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments