Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही

 पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की कार्यवाही

कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम, नियंत्रण एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।



इसी क्रम में ग्राम  भर्रेगांव के एक व्यक्ति चौकी सुरगी में फोन करके सूचना दिया कि उनका  भाई खेमलाल  रोज नशा पान करके घर के परिजनों से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा करता रहता है, आज भी नशा पान करके घर के लोगों से लड़ाई झगड़ा कर रहा है, प्राप्त शिकायत के तस्दीक, पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि अनावेदक नशा पान करने का आदी है, नशा पान करके अपने परिवार के सदस्यों को पुलिस में शिकायत करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए वाद-विवाद किया गया, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना बनी हुई थी।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए

अनावेदक—

 खेमलाल पटेल पिता ओंकार पटेल उम्र 22 साल  निवासी भर्रेगांव पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर दोनों अनावेदकों को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल कराया गया।

पुलिस द्वारा भविष्य में भी कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments