Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में डायल-112 नेक्स्ट फेज (फेज-2) अंतर्गत प्राप्त नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

 जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

दिनांक : 21.05.2026

माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं  वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी  की गरिमामयी उपस्थिति में डायल-112 नेक्स्ट फेज (फेज-2) अंतर्गत प्राप्त नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

 जिला राजनांदगांव को 18 नग डायल-112 वाहन, 03 नग हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एवं 01 मोबाइल फॉरेंसिक वैन सहित कुल 22 नवीन वाहन प्राप्त हुए।

 जनसुरक्षा, त्वरित सहायता एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

 पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जवानों, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न।





आज दिनांक 21.05.2026 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में डायल-112 नेक्स्ट फेज (फेज-2)अंतर्गत जिला राजनांदगांव को प्राप्त 18 नवीन डायल-112 वाहन, 03 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एवं 01 मोबाइल फॉरेंसिक वैन सहित कुल 22 वाहनों को जिलेवासियों की सेवा हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में माना पीटीएस रायपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 112 सेवा, हाईवे पेट्रोलिंग एवं आपातकालीन सेवा से संबंधित 400 से अधिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में जिला राजनांदगांव को उक्त वाहन आवंटित किए गए।

डायल-112 नेक्स्ट फेज (फेज-2) के अंतर्गत प्राप्त इन नवीन वाहनों से जिले में आपातकालीन सहायता, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, हाईवे सुरक्षा, जनसुरक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान सहायता एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आम नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

राजनांदगांव पुलिस जनसुरक्षा एवं नागरिक सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments