Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए चौकी चिखली एवं सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही।

 नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए चौकी चिखली एवं सायबर सेल की बड़ी कार्यवाही। 

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी मोटर सायकल के सीट में छुपा कर करते थे गांजा परिवहन

आरोपियो से कब्जे से 6.847 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 68470 रूपये और  मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 6359 कीमती 30000 रूपये जप्त। 



 पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले को नशामुक्त बनाने हेतु क्षेत्र मे अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे दिनांक 27.05.2026 को दो व्यक्ति काला नीला रंग के पल्सर क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 6359 मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम बोईरडीह जाने की पुख्ता सूचना प्राप्त कर ग्राम भाठागांव से बोईरडीह जाने वाले मार्ग मे चौकी चिखली पुलिस टीम के द्वारा आरोपियो के आने वाले संभावित रास्ता मे वाहन चेकिंग कर रहे थे। ग्राम भाठागांव से ग्राम बोईरडीह चौक जाने वाले रास्ते मे कोमल किराना दुकान के पास दो व्यक्ति एक काला नीला रंग पल्सर क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 6359 मे बोईरडीह की ओर आते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर  पूछताछ करने पर अपना नाम 01.चेतन दास मानिकपुरी  02. टैलेश चतुर्वेदी बताएं जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर मोटर सायकल के सीट के नीचे छुपा कर रखे गांजा और थैला में रखे गांजा करीब 6.847 कि.ग्रा.  कीमती करीब 68470 रूपये को जप्त करते हुए वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियो के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। 

नाम आरोपी - 01. चेतन दास मानिकपुरी पिता बुधारू दास मानिकपुरी साकिन घोंघे डबरी थाना ठेलकाडीह जिला के.सी.जी., 

02. टैलेश चतुर्वेदी पिता मोरध्वज चतुर्वेदी उम्र 22 साल साकिन नयाढाबा वार्ड नं. 04 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव,

जप्ती- 01. 6.847 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 68470 रूपये

02. काला नीला रंग पल्सर क्रमंाक सीजी 08 ए क्यू 6359 कीमती 30000 रूपये


आरोपी चेतन दास मानिकपुरी के विरुद्ध दर्ज अपराध -

1.  अपराध क्रमांक - 32/26 धारा - 34(2) आबकारी एक्ट थाना - सकरी जिला - बिलासपुर

2. अपराध क्रमांक -19/22 धारा - 36(सी) आबकारी एक्ट थाना ढेलकाडीह जिला - के सी जी

3. अपराध क्रमांक - 236/26 धारा - 296,115(2),351(2) BNS थाना- खैरागढ़ जिला के सी जी

           उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, सउनि विनोद वर्मा, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, नागेश्वर साहू,  गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी चन्द्र ,कपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ तथा सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं टीम का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments