थानाः- डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
डोंगरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद।
फरार आरोपी की तलाश में साइबर थाना राजनांदगांव की रही महत्वपूर्ण भूमिका।
घटना के बाद फरार आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई।
आरोपी का नामः- विक्रम कुल्लू, पिता दिलीप कुल्लू, उम्र 19 वर्ष, निवासी महावीर पारा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
प्रार्थी अशोक तिवारी, पिता शिव बहुर तिवारी, निवासी बुधवारी पारा, वार्ड क्रमांक 14, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव द्वारा दिनांक 03-08-2026 को थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02-08-2026 की शाम लगभग 07,30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भतीजे आर्यन तिवारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया है, जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल डोंगरगढ़ ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर घायल आर्यन तिवारी ने बताया कि वह अपनी लड़की मित्र के साथ दिनांक 02-08-2026 की शाम लगभग 07ः00 बजे क्रॉस पहाड़ी गया हुआ था। वहीं विक्रम कुल्लू ने प्रेम-प्रसंग की बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से उसके पेट पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेंड्री राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 430/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
डोंगरगढ़ पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर थाना राजनांदगांव की टीम के सहयोग से फरार आरोपी विक्रम कुल्लू की तलाश की गई। आरोपी को भिलाई से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में ज्यु0 रिमाण्ड के लिये पेष किया जायेगा।
उक्त कार्रवाई में उ नि गीतांजलि सिन्हा , सउनि मुजीब रहमान कुरैशी, आरक्षक कमल केंवट, किशन चंद्रा, दिलीप साहू, नरेंद्र प्रजापति, रामखिलावन सिन्हा, मिथिलेश पटेल, भूपेन्द्र वर्मा, इन्द्रभान सिंह, मिल्कन वाल्टर, गोविन्द साहू, लीलाधर मंडलोई, अजय पाटले एवं महिला आरक्षक रोजलीन सामीयल का विशेष योगदान रहा।
राजनांदगांव पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

0 Comments