डोंगरगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही, नगर पंचायत कार्यालय अंदर हंगामा एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 121(1) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही
नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा एवं मारपीट करने वाला आरोपी को किया गया न्यायालय पेश
गिरफ्तार आरोपी का नाम हरिशंकर साहू पिता हीराराम साहू उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 13 मटिया थाना डोंगरगंाव जिला राजनांदगांव
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी कृपाराम बर्मन पिता कुंवर सिंह बर्मन उम्र 56 वर्ष निवासी डोंगरगांव द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह नगर पंचायत डोंगरगांव में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। दिनांक 25.05.2026 को दोपहर लगभग 03ः30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में शासकीय कार्य कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी हरिशंकर साहू पिता हीराराम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 मटिया, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव कार्यालय में पहुंचकर बिल भुगतान की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किया, जिससे प्रार्थी को चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगांव प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार द्वारा थाना डोंगरगांव की टीम गठीत कर आरोपी पता साजी कर आरोपी हरिशंकर साहू पिता हीराराम साहू उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 13 मटिया थाना डोंगरगंाव जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक 25.05.2026 कोे घटना कारित स्वीकर करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments