Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: सोसायटी के पैसे का दुरुपयोग सोसायटी प्रबंधक और केंद्रीय बैंक मैनेजर की मिली भगत

 डोंगरगढ़ , ग्राम मेढा 

सोसायटी के पैसे का दुरुपयोग सोसायटी प्रबंधक और केंद्रीय बैंक मैनेजर की मिली भगत 


 डोंगरगढ़  मेढा  सोसायटी  का यह मामला सोसायटी प्रबंधक और समिति प्रबंधक की मिली भगत से एक व्यक्ति को दैनिक वेतन पर काम पर सोसायटी में रखा गया है लेकिन वेतन सोसायटी दे रही है परंतु काम वह नीकट के  बैंक में कर रहा है, मिली सूत्रों से जानकारी के मुताबिक दैनिक वेतन पर कार्य करने वाले व्यक्ति को लॉकर रूम तक जाने की अनुमति है ,क्या सोसायटी प्रबंधक और  शाखा प्रबंधक के पास कोई आदेश कॉपी थी जब इस विषय मे   सोसायटी प्रबंधक से बात की  तो जवाब देने से इनकार कर दिया  सोसायटी प्रबंधक  ने बताया कि उन्हें  योगेंद्र शर्मा (डोंगरगढ़ शाखा प्रबंधक ) ने जवाब देने से मना किया है   समिति  घाटे में चल रही है किंतु  सोसायटी फंड  से  कच्चा बिल बना कर  कर्मचारी लोगों को पेमेंट किया जा रहा है   


कही शासन के पैसा का दुरुपयोग अपने निजी कार्य के लिए तों नहीं कर रहे है सोसायटी  प्रबंधक  और  शाखा  प्रबंधक पर  ये जांच का विषय है अब आगे देखते है कि  इस विषय में आगे क्या जांच होती है  पत्रकारों ने बात करने पर डोंगरगढ़ प्रबन्धक योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि किसी को दैनिक वेतन भोगी के तौर पर काम पर रख हमारे अधिकार क्षेत्र में है तथा उन्होंने ये भी कहा की अगर आप चाहें तो मैं आपको भी अपने नीचे काम पर रख सकता हूँ ऐसा कहकर प्रबन्धक योगेन्द्र शर्मा के द्वारा मीडिया बाइट देने से इनकार कर दिया गया तथा मेढ़ा सोसाइटी प्रबन्धक ने यह हवाला दे दिया कि योगेन्द्र शर्मा के द्वारा बाइट देने से मना किया गया है लेकिन मामला यहां पर करवा लेता है कि दैनिक कर्मचारी पूनम सिन्हा जो कि मेघा सोसाइटी से मानदेय ग्रहण करता है लेकिन वह काम बाजू  में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में करता है, अब देखना यह है की आगे इस मामले में क्या कार्यवाही होती है। 

Post a Comment

0 Comments