Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: "प्राथमिक शाला सिकोसा में मनाया गया प्रवेश उत्सव"

 बालोद 

लोकेशन -सिकोसा 

तारीख 24/06/26

"प्राथमिक शाला सिकोसा में मनाया गया प्रवेश उत्सव"




आज दिनांक 24/06/2026 को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला सिकोसा प्राथमिक शाला में  प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सिकोसा के उपसरपंच सम्माननीय संजय बारले जी तथा मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर बंजारे जी थे अन्य अतिथियों में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य श्रीमती उमा चौरे, श्रीमती डोमेश्वरी साहू, श्रीमती जानकी कन्नौजे, श्रीमती गंगा साहू तथा श्रीमती अन्नू राय की गरिमामय  उपस्थिति रही 

साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला सिकोसा की प्रभारी श्रीमती भुमिका  देवांगन मैडम, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती गीता चंद्राकर मैडम, श्रीमती मनीषा पटेल मैडम तथा श्रीमान नोमिस साहू सर जी उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती माता की  पूजा अर्चना की गई  साथ ही कक्षा पहली के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक व  गणवेश अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया तथा चॉकलेट खिलाकर सभी बच्चों का मुंह मीठा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमान बारले जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला -उन्होंने कहा कि "शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो इसे पीयेगा वही दहाड़ेगा" आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार शिक्षा के गुणवत्ता को सुधारने और सत- प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रवेश उत्सव एक सराहनीय पहल है, इसके साथ ही प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय प्राथमिक शाला में 'शाला प्रबंधन समिति' का गठन किया गया संचालनकर्ता द्वारा सभी सम्मानित नवनिर्वाचित सदस्यों का नाम उच्चारित किया गया। बच्चों के लिए न्योता भोज में विद्यालय की ओर से केला ,बिस्किट चॉकलेट और जलेबी की व्यवस्था रखी गई थी,कार्यक्रम के अंत में शाला प्रभारी शिक्षिका श्रीमती देवांगन मैडम ने अपने  उद्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय जनों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों को स्नेह के साथ उनके उज्जवल भविष्य के पहले कदम के लिए शुभ आशीष दिया।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments