बालोद
लोकेशन -मासुल
तारीख 14/09/26
ग्राम पंचायत कुथरेल अन्तर्गत आश्रित ग्राम मासुल में 6 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्
ग्राम पंचायत कुथरेल अन्तर्गत आश्रित ग्राम मासुल में आज 6 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। आपको बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला, मासुल में 5 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड एवं *सामुदायिक भवन के पास 1 लाख रुपये की लागत से *खुला मंच का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद सदस्य रामेश्वर चंद्राकर, सरपंच श्रीमती पेमिन दीपक साहू,उप सरपंच नरेंद्र साहू, ग्रामीण अध्यक्ष लेखराम चंद्राकर, पंच वासुदेव साहू सहित ग्रामीणजन तोरण लाल साहू,अर्जुन साहू, विष्णु गौतम, राधेश्याम चंद्राकर, बरसाती साहू, दीपकुमारी नेताम, सुखिया साहू, भुनेश्वरी तुरतुरिया, रूपमती साहू, मोनिका साहू, गंगाबाई साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
सरपंच श्रीमती पेमिन दीपक साहू ने कहा "आज ग्राम मासुल के लिए यह बहुत गर्व का दिन है। शासन की मंशा है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे। 5 लाख की लागत से बनने वाला प्रार्थना शेड हमारे बच्चों को धूप-बारिश से बचाएगा और उनमें अनुशासन की भावना बढ़ाएगा। वहीं 1 लाख का खुला मंच सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512
.jpeg)
.jpeg)


0 Comments