Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: खाद की माफियागिरी शुरू पुलिस ने की बड़ी कारवाई 280 बोरी अवैध डीएपी जप्त

 खाद की माफियागिरी शुरू पुलिस ने की बड़ी कारवाई 280 बोरी अवैध डीएपी जप्त


*खाद की किल्लत में अवैध कारोबारियों की बल्ले बल्ले करोड़ों का कमाते हैं मुनाफा



गरियाबंद --फसल बोने के  सीजन आते ही सीमावर्ती  क्षेत्रों में खाद बीज का अवैध भण्डारण शुरू हो जाता है।देवभोग मैनपुर विखं में यूरिया डीएपी खाद की किल्लत कोई नयी बात नहीं है तेतलखुंटी बुरजाबहाल सीनापाली झाखरपारा जैसे सीमावर्ती इलाकों में  सस्ते व गुणवत्ता रहित खाद का भण्डारण होना सीजन का स्वाभाविक व्यापार बन गया है वहीं भण्डारण के बाद किल्लत के वक्त जब मांग बढ़ जाता है दोगुने दाम पर बेचकर कारोबारी खास मुनाफा कमा लेते हैं।बीती रात देवभोग पुलिस को सूचना मिला तेतलखुंटी में व्यापक मात्रा में खाद का भण्डारण हो रहा है सूचना के आधार पर पुलिस जब वहां पहुंची तो एक मेटाडोर आईसर से 280 बोरी डीएपी खाद का अवैध परिवहन किया जा रहा था जिसे पुलिस ने वाहन सहित जप्त कर लिया है तथा अग्रीम कारवाई के लिये जुट गयी है।


करीबन चार लाख के अवैध खाद जप्ती के बाद माफिया के दुनिया में हड़कंप


अवैध खाद के कालाबाजारी पर नकेल डालने में पुलिस की इस सीजन की पहली बड़ी कार्यवाही है खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कारवाई के बाद खाद माफियाओं में हड़कंप मच गया है ।देवभोग पुलिस ने जिस मेटाडोर आईसर को अवैध खाद सहित जप्त किया है उसमें पाये गये 280 बोरी डीएपी की बाजार किमत 3.78 लाख बताया जा रहा है इस प्रकार खाद अवैध  परिवहन में प्रयुक्त वाहन के किमत को मिलाकर पुलिस ने अवैध कारोबारी के 8 लाख से अधिक सम्पत्ति को जप्त किया है।



सावधान कहीं गुणवत्ता हीन खाद तो परोसा नहीं जा रहा?


फसल के अच्छे उपार्जन की उम्मीद में किसान किल्लत में खाद ढूंढता है ऐसे में मांग बढ़ने पर पूर्ति को संतुलित करने गुणवत्ता रहित खाद को भी खपा देते हैं ऐसा ही एक मामला दशक पूर्व प्रकाश में आया था जिसमें बिलासपुर के रिजेक्ट खाद को परोसा गया था जिसमें दैवभोग मैनपुर के सैकड़ों गांवों में किसान को भारी फसल नुकसान झेलना पड़ा था।

Post a Comment

0 Comments