Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी के मुद्दों पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित*

 बालोद 

लोकेशन -बालोद 

तारीख 24/06/26

पेपर लीक, भर्ती में देरी और बेरोजगारी के मुद्दों पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित*


बालोद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा राजीव भवन, बालोद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों एवं मीडिया से जुड़े जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में पेपर लीक की घटनाओं, सरकारी भर्तियों में लगातार हो रही देरी, बढ़ती बेरोजगारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश के लाखों युवा रोजगार एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। बार-बार होने वाले पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में विलंब से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।


जनसंवाद के दौरान राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों, अभ्यर्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ किए गए संवाद के प्रमुख बिंदुओं को साझा किया गया तथा युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी अपने विचार रखे और रोजगार, शिक्षा तथा भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।


जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी तथा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए निरंतर संघर्ष करेगी।


कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम पटेल जी, यज्ञदेव पटेल जी,ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा जी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू जी,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव जी,नगर पालिका पार्षद कल्लू जी,विनोद बंटी शर्मा जी,सतीश यादव जी,निर्देश पटेल जी सत्यम टाटिया जी,अवधेश जी देवेंद्र साहू जी,सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


रिपोर्टर 

सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments