Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: तीन अनावेदक के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

 जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही।

 तीन अनावेदक के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

अनावेदकों द्वारा चाट गुपचुप बेचने की बात को लेकर कर रहे थे वाद विवाद लड़ाई झगड़ा।

 नाम अनावेदक- 01. मिथलेश उर्फ मयंक ठाकुर पिता अदरूष ठाकुर उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं. 20 पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

02. उत्तम साहू पिता देवलू साहू उम्र 22 साल साकिन आबादी पारा वार्ड नं. 20 पेण्ड्री थाना लालबाग  जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

03. नितिन भागवत पिता रमेश भागवत उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 16 ममता नगर राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)



    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव  अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग कर उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलॉफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 

आज दिनांक 21.06.2026 को बख्तावर चाल तुलसीपुर में वा विवाद होने की सूचना पर मौका पहंुचकर तस्दीक किया गया, जहां पर अनावेदकगण मिथलेश उर्फ मयंक ठाकुर, उत्तम साहू निवासी पेण्ड्री एवं नितिन भागवत निवासी ममता नगर राजनांदगांव द्वारा आवेदकगणों को बाहर से आकर हमारे मोहल्लें में चाट गुपचुप बेचते हो कहकर वाद विवाद लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, लोगों की भीड़ थी, जिन्हे मौके पर उपस्थित लोगों व पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया जो आक्रोशित होकर गाली गुप्तार कर मारने पीटने पर उतारू हो गये शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति निर्मित हो जाने से अनावेदकों धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस की कार्यवाही कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। आगे भी शांति व्यवस्था को भंग करने आसामाजिक तत्वों के खिलॉफ कार्यवाही जारी रहेगी।                उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, सउनि0 नंदनी ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अरूण बंजारे, उपासना साहू एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments